जमाने में कैसे जिया जाता है, जानिए यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण से

रैली में सिंह के प्रभाव क्षेत्र के सभी 6 लोकसभा क्षेत्रों के लोगों की उपस्थिति थी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोंडा : भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने रविवार को घोषणा की कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव एक बार फिर अपने कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे।

भारत की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण शरण सिंह नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) के नौ साल पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश (UP) के गोंडा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।जमाने में कैसे जिया जाता है, जानिए यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण से How to live in these times, know from BJP MP Brij Bhushan accused of sexual exploitation

रैली का आयोजन 2024 के चुनाव के लिए

रैली का आयोजन 2024 के चुनाव के लिए BJP के महासंपर्क अभियान के तहत किया गया था।

हालांकि सिंह ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का कोई सीधा उल्लेख नहीं किया लेकिन उन्होंने अपनी बात को समझाने के लिए उर्दू (Urdu) में एक दोहे का इस्तेमाल किया।

जमाने में कैसे जिया जाता है, जानिए यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण से How to live in these times, know from BJP MP Brij Bhushan accused of sexual exploitation

 

उर्दू में एक दोहे का इस्तेमाल

उन्होंने कहा, कभी अश्क, कभी गम, तो कभी जहर पिया जाता है.. तब जा कर जमाने में जिया जाता है। ये मिला मुझे मोहब्बत का सिला, बेवफा कह कर मुझे याद किया जाता है।

उन्होंने मोदी सरकार के काम की सराहना की और पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताया।जमाने में कैसे जिया जाता है, जानिए यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण से How to live in these times, know from BJP MP Brij Bhushan accused of sexual exploitation

इससे पहले, बृजभूषण ने अपने घर से रैली स्थल तक सैकड़ों कारों के काफिले के साथ रोड शो किया।

रैली में सिंह के प्रभाव क्षेत्र के सभी 6 लोकसभा क्षेत्रों के लोगों की उपस्थिति थी।

TAGGED:
Share This Article