
नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के मद्देनजर पश्चिम एशिया क्षेत्र में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल तक निर्धारित 12वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।’ नोटिफिकेशन के मुताबिक, मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में 16 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली सभी बोर्ड परीक्षाएं अब कैंसिल कर दी गई हैं। बता दें कि क्लास 10 के बोर्ड एग्जाम जो कि 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक होने थे, उन्हें पहल ही कैंसिल कर दिया गया था। वहीं अब 12वीं की बोर्ड परीक्षा को भी रद्द किया गया है।
नोटिस में लिखा है, “बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE के स्टूडेंट्स के लिए 16.03.2026 से 10.04.2026 तक होने वाली क्लास XII की सभी परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं। क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाएं, जिन्हें पहले पोस्टपोन किया गया था, उन्हें भी कैंसिल कर दिया गया है”।
नोटिस में आगे कहा गया, “जो परीक्षाएं पहले 1.03.2026, 3.03.2026, 5.03.2026, 7.03.2026 और 9.03.2026 के सर्कुलर के ज़रिए पोस्टपोन की गई थीं, वे भी कैंसिल मानी जाएंगी।” CBSE ने कहा है कि प्रभावित उम्मीदवारों के नतीजों का मूल्यांकन किस तरीके से किया जाएगा, इसकी जानकारी सही समय पर दी जाएगी।
