5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल, चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करेगा। मतदान, मतगणना और आचार संहिता से जुड़ी जानकारी शाम को साझा की जाएगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Assembly Elections in 5 States : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर आज महत्वपूर्ण घोषणा होने वाली है। चुनाव आयोग शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी साझा करेगा। इस घोषणा के साथ ही पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई तक समाप्त हो रहा है, इसलिए संवैधानिक प्रावधानों के तहत चुनाव कराना जरूरी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान की तारीखें, मतगणना की तिथि और आचार संहिता से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद राज्य सरकारें नई योजनाओं या बड़ी घोषणाओं की प्रक्रिया नहीं कर पाएंगी।

राजनीतिक दल पहले से ही चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद यह साफ हो जाएगा कि मतदान कितने चरणों में होगा और मतगणना कब होगी। अगले कुछ महीनों तक देश की सियासत में चुनावी हलचल तेज रहने की उम्मीद है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।