Latest Newsबिहारबिहार के सारण में एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद

बिहार के सारण में एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सारण: बिहार में सारण जिले के छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक मोहल्ले के समीप से मंगलवार देर रात को सारण के सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी के निधि से दिए गए एंबुलेंस से करीब 280 लीटर देसी शराब जप्त किया गया।

एंबुलेंस चालक को भी साथ में गिरफ्तार कर लिया गया है।

एंबुलेंस चालक डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी ललन राय का पुत्र राकेश राय है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने हि.स. से बुधवार को बातचीत में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एंबुलेंस द्वारा चुनाव के मद्देनजर भारी मात्रा में शराब की डिलीवरी की जा रही है।

तभी गश्ती दल को तत्काल इसकी सूचना दी गई। एसआई उपेंद्र राय ने दल बल के साथ श्यामचक के समीप मोर्चा संभाला।

जैसे एंबुलेंस पर नजर पड़ी तो उसका पीछा करने लगे पुलिस को देख कर चालक बड़ी तेजी से सीवान की तरह भागने लगा तत्पश्चात उसे ओवरटेक कर दबोच लिया गया।

जिसके बाद उसे थाने लाकर जांच के क्रम में 280 लीटर देसी शराब बरामद की गई।

थानाध्यक्ष ने कहा कि सांसद राजीव प्रताप रूडी के द्वारा जिले भर में कुल 40 पंचायतों को एंबुलेंस वाहन दिया गया है।

यह एंबुलेंस गारखा विधानसभा क्षेत्र के कोटवा पट्टी रामपुर पंचायत को दिया गया था।

जिस का संचालन का जिम्मा स्थानीय मुखिया एवं पंचायत सचिव के जिम्मे था।

इसी क्रम में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने प्रेस वार्ता कर सारण पुलिस को धन्यवाद दिया और साथ ही अधिकारियों से मांग किया कि संचालन समिति के सभी सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...