नयी दिल्ली: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि वह फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसमें हुमा, यश के साथ एलिजाबेथ की भूमिका में नजर आयेंगी। कुरैशी ने कहा कि उनसे फिल्म को लेकर लगातार कई सवाल पूछे जा रहे हैं।


