प्रियंका गांधी के समर्थन में बन्ना गुप्ता सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी रवाना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए बुधवार को रवाना हो गए।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यूपी रवाना हुए हैं।

उत्तर प्रदेश रवाना होने के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा।

हम न डरेंगे न झुकेंगे। उन्होंने बताया कि हमारी नेता प्रियंका गांधी के साथ अमानवीय व्यवहार करना और उन्हें गिरफ्तार करना भाजपा की ओछी मानसिकता दर्शाता हैं।

किसान के ऊपर गोली, लाठी डंडे के बाद गाड़ी चढ़ाने वाली यूपी की सरकार ने नैतिकता खो दिया है, उनका अंत होना स्वाभाविक है।

Share This Article