रांची में सैकड़ों की संख्या में पुराने केस पेंडिंग, शीघ्र करें निष्पादन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सिटी एसपी सौरभ ने रविवार को शहर के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों का साथ क्राइम मीटिंग की।

 रांची में सैकड़ों की संख्या में पुराने केस पेंडिंग है।

रांची सिटी एसपी ने क्राइम मीटिंग में पेंडिंग केस का निष्पादन जल्द से जल्द करने को कहा हैं।

सिटी एसपी के निर्देश के बाद अब तमाम मामलों की फाइल पुलिस ढूंढ रही है और उनका निपटारा करने में जुट गई है।

 सिटी एसपी ने शहर में चोरी रोकने, अवैध शराब और जुआ अड्डा ने छापेमारी करने, अपराधियों पर पैनी नजर रखने सहित दिशा निर्देश दिए।

Share This Article