चतरा में अफीम के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। यह जानकारी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरिया SDPO अशोक प्रियदर्शी ने दी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: लावालोंग थाना (Lawalong Police Station) पुलिस की स्पेशल टीम ने 1.5 किलो प्रतिबंधित अफीम (Opium) की खेप के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

चतरा SP को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया SDPO अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित लावालोंग थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कोलकोले कटहर टोला के मो. अब्बास अंसारी के घर छापेमारी कर 1.5 किलो प्रतिबंधित अफीम की खेप के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया।

अफीम को तस्करी करने के नियत से छुपा कर रखा था घर में

गिरफ्तार पति-पत्नी जब्त अफीम की खेप को तस्करी करने के नियत से अपने घर में छुपा कर रखे थे।

इसी दौरान पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। यह जानकारी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरिया SDPO अशोक प्रियदर्शी ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों पति-पत्नी से पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा के लिए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

TAGGED:
Share This Article