दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दूसरी शादी करने के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

इस संबंध में 3 फरवरी 2023 को धारा 341/323/ 504/ 498 (ए) /34 के तहत आरोपी के खिलाफ रंका थाना में मामला दर्ज किया गया था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: जिले की रंका थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल (Jail) भेज दिया है। बताते चलें आरोपी अमित रवि (Amit Ravi) पर दहेज के लिए प्रताड़ित (Harassed for Dowry) करने और दूसरी शादी करने का आरोप है।

इस संबंध में 3 फरवरी 2023 को धारा 341/323/ 504/ 498 (A) /34 के तहत आरोपी के खिलाफ रंका थाना में मामला दर्ज किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था‌। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल (Jail) भेज दिया गया।

Share This Article