22 को हुआ चांद तो 23 से शुरू होगा माह-ए-रमजान

तमाम मस्जिदों में भी तैयारियां चल रही हैं, जहां पाक रमजान के महीने में सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। रजमान से पूर्व लोग चांद का दीदार करेंगे

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: माह-ए-रमजान (Month-e-Ramadan) में अब चंद दिन (Few Days) ही शेष बचे हैं। इस पाक महीने का सभी को वर्ष भर का इंतजार होता है।

इस बार इस पाक माह की शुरुआत 22 या 23 मार्च को हो सकती है। यह चांद पर निर्भर है। 22 को चांद दिखा तो 23 मार्च से माह-ए-रमजान की शुरुआत होगी।

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 9वें महीने को रमजान कहा जाता

इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calendar) के अनुसार 9वें महीने को रमजान कहा जाता है। इससे पूर्व 8वां महीना शआबान होता है। Calendar के अनुसार 8वां शआबान महीना 29 दिनों का होगा तो रमजान (Ramadan) 23 मार्च से शुरू होगा, लेकिन यदि 22 को चांद नहीं दिखा 24 को रमजान की शुरुआत मानी जाएगी।

30 दिनों तक मुस्लिम धर्मावलंबी रोजा (Muslim Fasting) रखेंगे। शब्बवाल महीने के पहले दिन ईद उन फितर मनायी जाएगी। फिलहाल रमजान के लिए मुस्लिम धर्मावलंबी के लोग तैयारियों में जुट गए हैं।

तमाम मस्जिदों में भी तैयारियां चल रही हैं, जहां पाक रमजान के महीने में सामूहिक नमाज अदा की जाएगी। रजमान से पूर्व लोग चांद का दीदार करेंगे।

Share This Article