एआईएसएफ के प्रदेश सह सचिव ने उद्यान विभाग में वित्तीय अनियमितता का लगाया आरोप

एआईएसएफ नेता अफजल दुर्रानी ने झारखंड उद्यान विभाग में पॉलीहाउस और शेडनेट योजनाओं में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया, उच्च स्तरीय जांच की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : छात्र नेता और एआईएसएफ के प्रदेश सह सचिव अफजल दुर्रानी ने झारखंड के कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग के अधीनस्थ उद्यान विभाग में व्यापक पैमाने पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि हॉर्टिकल्चर (उद्यान) विभाग में पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस एवं अन्य संरक्षित संरचनाओं के नाम पर अनियमितताएं बरती गई है। विभाग द्वारा एक चहेते कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए नियम विरुद्ध कार्य किया है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

श्री दुर्रानी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से पॉलीहाउस और संरक्षित खेती के नाम पर सरकारी धन के इस्तेमाल में पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने उपलब्ध सरकारी दस्तावेजों, आरएफपी और विभागीय आदेशों का हवाला देते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

अफजल दुर्रानी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों और स्थानीय उद्यमियों को मिलना चाहिए, न कि किसी एक कंपनी या चुनिंदा लोगों को। पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

यदि इन सवालों पर सरकार और विभाग ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की, तो किसानों और स्थानीय उद्यमियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।