जेसीआई रांची ने किया ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन

जेसीआई रांची ने लाइन टैंक रोड स्थित कार्यालय में ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के नए एक्सपो ऑफिस का उद्घाटन किया। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हुईं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : युवा सामाजिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिनांक बुधवार को जेसीआई कार्यालय, लाईन टैंक रोड में ‘एक्सपो ऑफिस’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह बहुचर्चित मेला अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगा। इस मेले में देश विदेश के स्टॉल लगते है ।

इस उद्घाटन समारोह में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नए कार्यालय की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष के एक्सपो उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

इस विशेष अवसर पर एक्सपो उत्सव 2026 के चीफ कॉर्डिनेटर जेसी सीए प्रशांत पटोडिया, Chief Co-ordinators जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबड़ेवाल, जेसी सौरव नरेड़ी और एक्सपो कोषाध्यक्ष जेसी दीपक पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “एक्सपो ऑफिस का उद्घाटन हमारे इस सफर का पहला और बेहद खास मील का पत्थर है।

यह कार्यालय हमारी रणनीतियों और तैयारियों का मुख्य केंद्र बनेगा।” उन्होंने आगे कहा कि टीम विजन, टीम स्पिरिट और टीमवर्क के साथ मिलकर पूरी संस्था इस आयोजन को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह के दौरान जेसीआई के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, इस उद्घाटन के संयोजक जेसी सुमीत केडिया एवं जेसी शुभम साबू, पूर्व अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया एवं जेसी विजय पटेल के साथ साथ संस्थान के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

सभी सदस्यों ने नए कार्यालय के उद्घाटन पर एक दूसरे को बधाई दी और एक्सपो उत्सव 2026 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।