तनाव के साथ जल्द बूढ़ा होने लगता है इम्यून सिस्टम

News Desk
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ अपडेट: एक हालिया अध्ययन के अनुसार, ट्रॉमा (Trauma), नौकरी जाने या रोज के तनाव से इम्यून सिस्टम (Immune System) तेजी से बूढ़ा होता है, जो कैंसर (Cancer), हृदय रोग और विभिन्न संक्रमणों की आशंका को बढ़ाता है।

यह अध्ययन नेशनल एकैडमी ऑफ साइंसेज (National Academy of Sciences) में छपा है, जिसमें उम्र के हिसाब से सेहत पर पड़ने वाले असर को समझने की कोशिश की गई है।

Immune System: Overview and How it Works

इम्यून सिस्टम में कुदरती तौर पर आती है गिरावट

उम्र बढ़ने के साथ यों भी इम्यून सिस्टम में कुदरती तौर पर गिरावट आती है, जिसे इम्यूनोसीनेसेंस कहते हैं। इससे शरीर में रोगों से लड़नेवाली सफेद रक्त कोशिकाएं (Blood Cells) क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और नई कोशिकाओं का बनना कम हो जाता है।

Immune System का असमय बूढ़ा होना केवल कैंसर से नहीं जुड़ा, इससे हृदय रोगों व निमोनिया का खतरा भी बढ़ता है।

साथ ही विभिन्न दवाओं का असर भी शरीर पर कम होता है।

शोधकों ने 50 से ऊपर के करीब 5744 वयस्कों के जीवन में तनाव से जुड़े प्रश्न पूछे, साथ ही साइट्रोमेट्री तकनीक (Cytometry Technique) के जरिये उनमें विभिन्न रक्त कोशिकाओं का अध्ययन किया गया।

TAGGED:
Share This Article