पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। वह बुधवार से ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। यहां एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया द्वारा गठित विशेषज्ञों की एक टीम डॉ. सिंह का इलाज कर रही है।

एम्स सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री को डेंगू हो गया है। अभी वह खतरे से बाहर हैं। उनके प्लेटलेट्स में भी वृद्धि हो रही है।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की बुधवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। इससे पहले डॉक्टर सिंह 19 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे।

Share This Article