करंट की चपेट में आई बाराती बस, एक नाबालिग समेत 3 की मौत, 5 की हालत गंभीर

वहीं इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए। जिसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न हुई

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Baraati bus came under the grip of current: सरायकेला जिले से रांची के तमाड़ आई एक बाराती बस रविवार की देर रात बिजली (Electric) तार की चपेट में आ गई। जिससे एक नाबालिग समेत 3 बारातियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 5 अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खचाखच भरी थी बस

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला जिले के कुचई थानांतर्गत बारूहातु गांव से बाराती बस तमाड़ थानांतर्गत चोगागुटू आ रही थी। लेकिन गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस बिजली के तार के संपर्क में आ गई।

करंट लगते ही बस पर सवार बारातियों के बीच चीख-पुकार मच गयी। जिसके बाद तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। घायल हुए 5 लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से सभी की गंभीर हालत को देखते हुए रांची RIMS रेफर किया गया।

वहीं बस की छत पर बैठे 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि जिस बस में बाराती आई थी, उस पर 80 से 90 लोग सवार थे। अंदर बस फुल थी। बस की छत पर भी काफी संख्या में लोग बैठे थे।

मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है। और घायलों में लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा शामिल हैं।

संपन्न हुई शादी

वहीं इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए। जिसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न हुई।

Share This Article