बर्किना फासो में असलहों से लैस बदमाशों ने वाहन पर किया हमला, 8 की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

औगाडौगौ (बुर्किना फासो):बुर्किना फासो के साहेल क्षेत्र में गुरुवार को पहले से ही घात लगाए बैठे असलहों से लैस अज्ञात बदमाशों ने नागरिक परिवहन पर हमला कर दिया, जिसमें सवार कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

इसकी जानकारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से कहा कि गुरुवार की सुबह मार्कोये कम्यून में टोकाबांगो से लगभग 4 किमी दूर बदमाशों ने पहले से ही घात लगाई हुई थी।

जब वाहन बाजार की ओर पहुंचा तो उसपर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

2015 के बाद से बुर्किना फासो में आतंकवादी हमलों के साथ बिगड़ती सुरक्षा स्थिति दर्ज की गई है, जिसमें 1,000 से अधिक लोगों के मारे जाने और हजारों लोगों के विस्थापित होने का दावा किया गया है।

Share This Article