झारखंड सरकार का निजी क्षेत्र में 75% स्थानीय आरक्षण का दावा पूरी तरह झूठा साबित : संजय मेहता

आजसू नेता संजय मेहता ने झारखंड सरकार के निजी क्षेत्र में 75% स्थानीय आरक्षण दावे को फर्जी बताया, कहा हाईकोर्ट की रोक से कानून पूरी तरह निष्प्रभावी हो चुका है।

5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता संजय मेहता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड सरकार द्वारा निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का जोर-शोर से प्रचारित किया जा रहा दावा पूरी तरह से झूठा और फर्जी साबित हो गया है।

माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड नियोक्ता (स्थानीय उम्मीदवारों की नियुक्ति) अधिनियम, 2021 तथा इसके नियमावली 2022 पर अंतरिम रोक पूर्व में ही लगा दी है। इस महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि स्वयं झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के नियोजन पदाधिकारी, संयुक्त द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (पत्रांक-16/PG Portal-01/2026) से भी हुई है।

क्या कहते हैं संजय मेहता

संजय मेहता ने बताया कि हम शुरू से यह कहते रहे हैं कि सरकार बिना किसी कानूनी, व्यावहारिक और आर्थिक अध्ययन के केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए यह अधिनियम लाई थी। सरकार की इच्छा शक्ति इसे लागू करने की नहीं है। सरकार का 75% आरक्षण वाला पूरा दावा जुमला साबित हो गया है। सरकार के ही बनाये कानून का अपमान राज्य में स्थापित निजी क्षेत्र की कंपनियों ने किया और सरकार कुछ नहीं कर पायी।

संजय मेहता ने बताया की शिकायत संख्या GOVJH/E/2026/0002286 (दिनांक 15 अप्रैल 2026) के जवाब में सरकार ने ख़ुद स्वीकार किया है की इस नियमावली और क़ानून पर अंतरिम रोक लगायी गयी है। संजय मेहता के पत्र पर सरकार ने जवाबी पत्र जारी किया।

झारखंड उच्च न्यायालय में दायर याचिका संख्या WPC-5688/2024 (झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य) में 11 दिसंबर 2024 को पारित आदेश के आलोक में यह अंतरिम रोक लगाई गई है। इस रोक के बाद निजी क्षेत्र की सभी कंपनियों, फैक्टरियों, उद्योगों और संस्थानों पर 75% स्थानीय उम्मीदवारों की नियुक्ति का बंधन फिलहाल लागू नहीं होगा।

संजय मेहता ने कहा की हमने झारखंड सरकार से बार-बार पूछा है कि निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय आरक्षण का प्रावधान कितने युवाओं को मिला? जिन क्षेत्रों और कंपनियों में यह लागू नहीं हुआ, वहाँ तुरंत 75 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए।

सरकार का जवाब है कि उसने “झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021” एवं “नियमावली 2022” बनाया है। लेकिन इस कानून को झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी गई है। वाद संख्या: WPC-5688/2024 के माध्यम से।

Jharkhand Small Industries Association through its President Anjay Pacheriwala and Ors. Vs. The State of Jharkhand and Ors.

सरकार का तर्क है की उक्त मामले में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने दिनांक 11.12.2024 को इस कानून के अनुपालन पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस पर संजय मेहता ने कहा की इसका स्पष्ट मतलब है कि एक तरफ सरकार ने कानून बनाया, दूसरी तरफ कंपनियां हाईकोर्ट चली गईं और साफ कह दिया कि हम स्थानीय झारखंडियों को 75% नौकरियां नहीं देंगे।

ऐसे में मुख्यमंत्री को स्वयं इन वाद दायर करने वाले उद्योगपतियों और कंपनी मालिकों को आमंत्रित कर स्पष्ट संदेश देना चाहिए था कि सुरक्षा हम देते हैं, जमीन झारखंडियों ने दी, विस्थापन झारखंडियों का हुआ, प्रदूषण झारखंडी झेल रहे हैं, फिर नौकरियां स्थानीय युवाओं को क्यों नहीं दी जाएंगी?

अगर कंपनियां स्थानीय युवाओं को नौकरियां देने को तैयार नहीं हैं तो सरकार को अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए प्रदूषण नियंत्रण, परिवहन, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था आदि आधारों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। कंपनियों को कम से कम नैतिकता के आधार पर भी स्थानीय को नौकरी देने का दबाव देना चाहिए था।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड सरकार इन मनमाने व्यवहार करने वाली कंपनियों के सामने घुटने टेक चुकी है। उल्टा मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि “निजी कंपनियां 75% नौकरियां नहीं देतीं तो लूट लो”। क्या सरकार अराजकता पैदा करना चाहती है।

सौ बात की एक बात है की झारखंड सरकार का निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को नौकरी देने का वादा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। सरकार को युवाओं को बरगलाना बंद करना चाहिए।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.