धनबाद में झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने हिरापुर दुर्गा मंदिर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा माल्यार्पण अर्पित कर उनकी 145वीं जयंती मनाई।

इस मौके पर झामुमो के वक्ताओ ने राज्यवासियों को झारखंड के 20वें स्थापना दिवस, दीपावली व छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा ने जनजागरण कर लोग को कदम से कदम मिलाकर एक साथ चलना सिखाया था, हम सभी को उसी प्रकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बताए मार्गदर्शन पर चलना है और नए विचार, नए संकल्प और नई सोच के साथ झारखंड को आगे बढ़ाकर एक समृद्धि झारखंड का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, जिला सचिव पवन महतो, कंसारी मंडल, जग्गू महतो, अपूर्वा सरकार, अमान अंसारी, देबू महतो, अरुनव सरकार, पैग़ाम अली और आज़ाद आदि उपस्थित थे।

Share This Article