Homeबिहारमोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने BJP की सोनम...

मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने BJP की सोनम देवी को 16488 वोटों से हराया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मोकामा: Mokama Assembly Seat (मोकामा विधानसभा सीट) पर हुए उपचुनाव में 2 बाहुबलियों की पत्नियों बीच सीधा मुकाबला था।

यहां आरजेडी से पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (Neelam Devi) और BJP से बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी उम्मीदवार थीं।

ललन सिंह कुछ दिन पहले ही JDU छोड़ कर BJP में शामिल हुए थे। आज इस सीट का नतीजा आया तो अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को 16488 वोटों से हरा दिया।

2010 में उनकी पत्नी सोनम देवी लोजपा से अनंत सिंह के खिलाफ लड़ी थीं

आरजेडी प्रत्याशी को 70746 वोट मिले, जबकि BJP उम्मीदवार को 54258 वोट मिले। नीलम देवी ने कहा कि हमारी जीत शुरू से ही पक्की थी। बस मतों का अंतर देखना था। उन्होंने कहा कि यहां छोटे सरकार के टक्कर में कोई नहीं।

पहले Anant Singh  ही मोकामा सीट से​ विधायक थे, लेकिन उन्हें सजा हो गई, जिससे उनकी विधानसभा सदस्यता भी चली गई और मोकामा में उपचुनाव कराना पड़ा।

मोकामा में शुरू से ही बाहुबलियों की धमक रही है। यहां से जीतता वही है जिसके पास बाहुबल और धनबल है। ललन सिंह यहां से 2 बार अनंत सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

एक बार 2005 में LJP और दूसरी बार 2015 में जन अधिकार पार्टी के टिकट पर। साल 2010 में उनकी पत्नी सोनम देवी लोजपा से अनंत सिंह के खिलाफ लड़ी थीं।

वरिष्ठ नेता सूरजभान सिंह के काफी करीबी रहे हैं ललन सिंह

तीनों ही मौकों पर ललन सिंह या उनकी पत्नी सोनम, अनंत सिंह के खिलाफ जीत तो नहीं सके, लेकिन डटकर मुकाबला किया।

नीलम देवी (Neelam Devi) ने पहली बार 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। नीलम देवी को JDU से लड़ रहे ललन सिंह ने करीब 1 लाख 68 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

उस चुनाव में नीलम देवी को करीब 3 लाख 60 हजार वोट मिले थे, वहीं ललन सिंह को 5 लाख 28 हजार वोट मिले थे। कभी बाहुबली रहे व पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (National Lok Janshakti Party) के वरिष्ठ नेता सूरजभान सिंह के काफी करीबी रहे हैं ललन सिंह।

spot_img

Latest articles

ड्रोन से आए हथियारों का खुलासा : झारखंड पुलिस ने पकड़ी बड़ी Glock पिस्तौल तस्करी

Ranchi : झारखंड पुलिस ने मृत गैंगस्टर अमन साहू के गैंग के खिलाफ एक...

सुर्ख़ियों में वन भूमि घोटाला: 5 करोड़ का लेनदेन, IAS विनय चौबे की बेल खारिज

Forest land scam : रांची : हजारीबाग के चर्चित वन भूमि घोटाले में जेल...

नकली दवाओं के खिलाफ झारखंड में बड़ा अभियान, सीआईडी का कड़ा आदेश

Jharkhand launches major campaign against fake medicines : रांची : झारखंड में नकली, प्रतिबंधित...

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

खबरें और भी हैं...

ड्रोन से आए हथियारों का खुलासा : झारखंड पुलिस ने पकड़ी बड़ी Glock पिस्तौल तस्करी

Ranchi : झारखंड पुलिस ने मृत गैंगस्टर अमन साहू के गैंग के खिलाफ एक...

सुर्ख़ियों में वन भूमि घोटाला: 5 करोड़ का लेनदेन, IAS विनय चौबे की बेल खारिज

Forest land scam : रांची : हजारीबाग के चर्चित वन भूमि घोटाले में जेल...

नकली दवाओं के खिलाफ झारखंड में बड़ा अभियान, सीआईडी का कड़ा आदेश

Jharkhand launches major campaign against fake medicines : रांची : झारखंड में नकली, प्रतिबंधित...