रांची में उचक्के ने विवाहिता के गले से सोने की चेन छीनकर हुए फरार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची थाना क्षेत्र के लोहरदगा रोड (Lohardaga Road) इलाके में रहने वाले सुरेंद्र तिवारी की पत्नी मालती देवी के गले से बाइक सवार दो उचक्के सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

यह घटना सोमवार अहले सुबह पांच बजे की है। जानकारी के मुताबिक वह मार्निंग वाक कर घर लौट रही थीं।

घटना के बाद जब मालती देवी ने शोर मचाया तो पति और पुत्र दौड़कर पहुंचे, तब तक अपराधी (Criminal) भागते हुए लोहरदगा की तरफ निकल गए।

लाल रंग की थी बाइक

इस घटना में महिला के गले में चोट भी लगी है। पीड़िता ने बताया कि दोनों उचक्के रांची की तरफ से आए थे। बाइक पर पीछे बैठा उचक्का लाल रंग का शर्ट पहने हुए था।

उसकी बाइक (bike) भी लाल रंग की ही थी। घटना के बाद सुरेंद्र तिवारी ने दूरभाष पर बेड़ो पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेन की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी।

Share This Article