सिमडेगा में अर्जुन मुंडा ने चाय पर चर्चा कर कृषि कानून के फायदे को बताया

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने खूंटी संसदीय क्षेत्र के सिमडेगा में मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के क्रम में अचानक चाय की दुकान पहुंचे।

यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को यह समझाने की कोशिश की कि कृषि कानून जनहित में है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सिमडेगा में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले और इस दौरान उनके एक चाय की दुकान पर पहुंचने की सूचना मिलते ही पार्टी के कई नेता-कार्यकर्त्ता मौके पर पहुंच गये।

इसके बाद कृषि और वोकल फॉर लोकल पर चर्चा शुरू हुई।

केंद्रीय मंत्री ने सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि सोच से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान सिमडेगा जिले के उत्पादों को बढ़ावा देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय जनजातीय मंत्री पिछले तीन दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर है।

पिछले दिनों उन्होंने खूंटी में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सोमवार को सिमडेगा पहुंचने पर पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस दौरान अर्जुन मुंडा सिमडेगा के भाजपा पाकरटांड़ मंडल के कार्यकर्ता शंकर साहू के घर भोजन करने पहुंचे।

इधर, अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर भाजपा के प्रखर राजनेता, मार्गदर्शक और शिक्षाविद डॉ. मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना की है।

अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह सरूता को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

Share This Article