सिद्दू मूसेवाला हत्या मामले में CM केजरीवाल ने कहा- दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवायी जाएगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हुई हत्या पर दुख जताते हुए इसे स्तब्ध कर देने वाला बताया है।

उन्होंने इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बातचीत की है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने अभी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है।

ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था

दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवायी जाएगी। उनकी सबसे बिनती है कि सब लोग हौसला रखें और शांति बनाए रखें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा था कि सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से वे स्तब्ध और बेहद दुखी हैं।

इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उनके विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ है। वे सभी से शांत रहने की अपील करते हैं।

Share This Article