
रांची : रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के रांची और बेगुसराय समेत देशभर के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। इससे रांची से बेगुसराय तक हड़कंप मच गया है। मुख्य कंपनी के साथ-साथ उससे जुड़े एक दर्जन से अधिक छोटे-बड़े ठेकेदार और वेंडर भी आईटी के रडार पर हैं।
आइटी के छापे में वित्तीय लेन-देन, टैक्स चोरी, बही-खातों में गड़बड़ी और अघोषित संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल सीबीआई ने भी इस कंपनी पर शिकंजा कसा था, जब एक कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था।सर्वे पूरा होने के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। निर्माण जगत में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

