
खूंटी : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को श्रावण मास के शुभारंभ के पावन अवसर पर खूंटी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी मौजूद रहीं। पूजा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि मैंने देवाधिदेव महादेव के श्रीचरणों में समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे तथा यह पवित्र श्रावण मास सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार करे।

