Jharkhand News: झारखंड में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। राज्य में मौसम के बदलाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि, झारखंड के सभी पुलिसकर्मी 15 नवंबर 2026 से 10 मार्च 2027 तक शीतकालीन वर्दी/ विंटर यूनिफॉर्म पहनेंगे। इस फैसले के तहत निर्धारित समय तक राज्यभर के पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी को शीतकालीन ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है।

पुलिसकर्मियों को मिलेगा परिधान भत्ता
ठंड के मौसम में दिन-रात ड्यूटी के कारण पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश होमगार्ड मुख्यालय समेत पुलिस के सभी इकाइयों के लिए जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी पुलिसकर्मियों को परिधान भत्ता (वर्दी) हर साल मिलता है. जहां, पुलिस पदाधिकारियों को 4500 और पुलिस जवान को 4000 रुपये भत्ता के रुप में दिया जाता है। इससे पुलिस पदाधिकारी और जवान वर्दी, वूलेन वर्दी, बेल्ट, जूता, मोजा, टोपी आदि खरीद सकतें है।


