
कोहिमा: नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने गुरुवार को चुमौकेदिमा जिले के दौरे के दौरान नागालैंड सरकार के विभिन्न विभागों-एजेंसियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद और समीक्षा बैठक में सहभागिता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि सरकार और समाज के समन्वित प्रयासों से ही विकास की गति तेज, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनती है। सामूहिक प्रतिबद्धता एवं सुशासन के बल पर चुमौकेदिमा निश्चित ही “अवसरों की भूमि” के रूप में अपनी पहचान को और अधिक सशक्त करेगा।

