दीघा: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की जनता का भरोसा जीतकर और चुनावी वादे पूरे करके अपना मत-प्रतिशत मौजूदा 46 से बढ़ाकर 70 फीसदी करने के लिए काम करेगी।

शुभेंदु ने वामपंथी विचारधारा वाले आंदोलनकारियों-जिन्हें उन्होंने “कॉकरोच और खटमल” बताया-के साथ-साथ मादक पदार्थ माफियाओं, दुष्कर्म के दोषियों और ‘‘घुसपैठियों’’ को चेतावनी दी कि राज्य में उनके लिए “कोई जगह नहीं” है।



