जर्मनी की कंपनियों के लिए भारत निवेश का आकर्षक गंतव्य : फिक्की

फिक्की के अनुसार, भारत का विशाल घरेलू बाजार, मजबूत आर्थिक बुनियाद और अनुकूल नीतियां जर्मन कंपनियों के लिए निवेश के नए अवसर पैदा करती हैं और आर्थिक सहयोग बढ़ा सकती हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बर्लिन : भारत का बड़ा और तेजी से बढ़ता घरेलू बाजार, मजबूत आर्थिक बुनियाद और अनुकूल नीतिगत माहौल जर्मनी की कंपनियों के लिए निवेश के आकर्षक अवसर उपलब्ध कराता है। उद्योग मंडल फिक्की ने बुधवार को यह बात कही।

फिक्की के महासचिव अनंत स्वरूप ने कहा कि जर्मनी की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता, सटीक इंजीनियरिंग और नवाचार की क्षमताएं भारत के बड़े बाजार, कुशल कार्यबल और प्रतिस्पर्धी लागत के साथ बेहतर तालमेल रखती हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।