मौसी बनते ही खुशी से झूम उठी अनन्या पांडे, बहन अलाना पांडे के घर आया नन्हा मेहमान

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Alanna Panday Baby : सोशल मीडिया (Social Media) इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस ( Actress) (Ananya Pandey) की कजिन अलाना पांडे (Alanna Panday) के घर एक नन्हा मेहमान आया है।

अलाना ने बेबी बॉय (Babby Boy) को जन्म दिया है। उन्होंने अपने पति आइवर मैक्रे के साथ एक वीडियो शेयर करके अपने बेटे की झलक फैंस को दिखाई है। इस वीडियो पर फैंस लिटिल बेबी बॉय पर भरपूर प्यार बरसा रहे हैं।

अलाना ने वीडियो (Video) शेयर करते हुए लिखा- हमारा लिटिल एंजेल यहां है। वीडियो में अलाना बेटे को गोद में लेकर आती हैं और मम्मी और पापा दोनों ही बच्चे को प्यार करते हैं और किस करते हैं।

बेहद खुश है अनन्या पांडे

Ananya Pandey ने अलाना की वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरा ब्यूटीफुल बेबी बॉय भांजा यहां है। अनन्या के पोस्ट से उनकी खुशी साफ झलक रही है।

सेलेब्स कमेंट कर दे रहे हैं बधाई

अलाना के पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। आलिया कश्यप ने लिखा- ओह माई गॉड। आप दोनों को बधाई।

वहीं दूसरे ने लिखा- तुम्हे चार सालों से देख रही हूं। अब पेरेंट्स, बहुत खूबसूरत।
एक ने लिखा- बेबी बॉय अपनी प्यारी मां की तरह लग रहा है।

जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं अलाना पांडे

बताते चलें अलाना पांडे एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शॉवर की फोटोज-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

अलाना जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। उनका रियलिटी शो द ट्राइब जल्द ही प्राइम वीडियो इंडिया पर रिलीज होगा। इस शो में इंडिया के टॉप सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की लाइफ के बारे में दिखाया जाएगा। इस शो को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगा।

Share This Article