कोरोना से मौत के मामले में भारत ने सभी देशों के रिकॉर्ड को तोड़ा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना कोविड-19 से तबाही मची हुई है। भारत कोरोना संक्रमण के मामले में सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है।

अब कोरोना से होने वाली मौत के मामले में भी भारत ने सभी देशों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

अब तक अमेरिका और ब्राजील में कोरोना के कारण हुई मौतों का आंकड़ा ज्यादा था लेकिन पिछले 10 दिनों में भारत में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

पिछले 10 दिनों में भारत में कोविड-19 के कारण 36,110 लोगों की जानें गई हैं। कल यानी गुरुवार को देश में 4.14 लाख कोविड-19 संक्रमण के मामले आए थे जबकि इससे 3927 लोगों की मौत हुई थी।

पिछले 10 दिनों से रोजाना 3000 के आसपास कोरोना से मौतें हो रही हैं। इस दौरान 36,110 लोगों की मौतें हुई हैं।

इसका मतलब यह हुआ कि देश में प्रति घंटे 150 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हो रही है।

डब्ल्यूएचओ  के मुताबिक 10 दिनों में इससे पहले सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई थी। 10 दिनों की अवधि में अमेरिका में सबसे ज्यादा 34,798 मौतें रिकॉर्ड की गई थी जबकि ब्राजील इस मामले में दूसरे नंबर पर था।

ब्राजील में 10 दिनों की अवधि मे अधिकतम मौतें 32,692 मौतें रिकॉर्ड की गई थी। 10 दिनों की अवधि में मैक्सिको में 13, 897 मौतें रिकॉर्ड की गई थी जबकि ब्रिटेन में यह आंकड़ा 13,266 था।

दूसरे दिन कोविड-19 से संक्रमण का आंकड़ा चार लाख से ज्यादा पहुंच गया।

गुरुवार को 4,14,554 मामले सामने आए जबकि बुधवार को 4, 12,784 मामले सामने आए थे।

पिछले 24 घंटे में 13 राज्यों में कोरोना के कारण 100 से ज्यादा मौतें हईं। छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मौत का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

आबादी के हिसाब से 13 छोटे राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें उत्तराखंड में हुईं। गुरुवार को उत्तराखंड में 151 मौतें दर्ज की गई जो मौत के मामलों राज्यों में 10 वें स्थान पर था।

Share This Article