देश में मिले 19,893 नए Corona पॉजिटिव, 38 मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 19,893 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में Corona pandemic को मात देने वाले लोगों की संख्या 20,419 है। जबकि इससे 38 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 34 लाख 24 हजार 029 हो गई है।

24 घंटों में 4 लाख 03 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए

इस दौरान रिकवरी दर 98.50 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों (Active patients) की संख्या एक लाख 36 हजार 478 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 03 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 67 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article