
नयी दिल्ली: भारत ने वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम को राष्ट्रीय फूल कमल की एक अनूठी किस्म ‘नमो 108’, ध्यान मुद्रा में बैठे बुद्ध की पीतल की मूर्ति और वाराणसी से आए विशेष रेशमी वस्त्र भेंट किए।
वियतनाम के राष्ट्रपति 5 मई से भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। ‘नमो 108’ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) द्वारा विकसित कमल की एक अनूठी किस्म है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नमो 108 का गहरा सांस्कृतिक महत्व है क्योंकि यह प्राचीन भारतीय विरासत और आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों के बीच एक ‘जीवंत सेतु’ का काम करता है।

