नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रमुख बंदरगाहों दीनदयाल (कांडला), जवाहरलाल नेहरू (नहावा शेवा), पारादीप और अदाणी समूह के मुंद्रा बंदरगाह को ‘मेगा पोर्ट’ के रूप में अधिसूचित किया है। पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना में कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय बंदरगाह अधिनियम के तहत किसी बंदरगाह को ‘मेगा पोर्ट’ के रूप में वर्गीकृत करने के मानदंडों को अधिसूचित किया है।



