जुलाई में भारत की बिजली की खपत 11 प्रतिशत बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : भारत की बिजली की खपत जुलाई में सालाना आधार पर 10.93 प्रतिशत बढ़कर 170.70 अरब यूनिट (बीयू) हो गई। अत्यधिक उमस के कारण देश के कई हिस्सों में एयर कंडीशनर जैसे ठंडक प्रदान करने वाले उपकरणों का उपयोग बढ़ने से ऐसा हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई, 2025 में देश की कुल बिजली खपत 153.88 बीयू थी। विशेषज्ञों ने कहा कि देश भर में उमस भरी परिस्थितियों के कारण वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई, जिससे एयर कंडीशनर जैसे उपकरणों का उपयोग बढ़ गया और परिणामस्वरूप बिजली की मांग व खपत में वृद्धि हुई।

पिछले महीने बिजली की अधिकतम मांग भी बढ़कर 270.20 गीगावाट (जीडब्ल्यू) पर पहुंच गई, जो जुलाई, 2025 में 220.74 जीडब्ल्यू थी। जुलाई में बिजली की अधिकतम मांग मई में दर्ज 270.82 जीडब्ल्यू के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर के लगभग करीब रही। पिछले साल मई में बिजली की मांग 230.99 जीडब्ल्यू थी। पिछली गर्मियों में, अधिकतम बिजली मांग जून, 2025 में 242.77 जीडब्ल्यू दर्ज की गई थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि चालू मानसून में उमस भरी स्थितियां बनी रहने से अगस्त में भी बिजली की मांग स्थिर बनी रहेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।