नीट परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे: तमिलनाडु के मंत्री

तमिलनाडु सरकार ने नीट परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज सभी मामले वापस लेने का फैसला किया। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश पर यह कदम उठाया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने नीट परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज सभी मामले वापस लेने का फैसला किया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश पर लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, नीट परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद।’’

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन करने के बाद राज्य में नीट विरोधी प्रदर्शनकारियों पर मामले दर्ज किए जाने को लेकर सरकार को कुछ वर्गों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।