भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात सितंबर में घटकर 18.2 लाख बैरल प्रतिदिन पर

भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात सितंबर में घटकर 18.2 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया। इसके बावजूद भारत रूस से तेल खरीदने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बना रहा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : भारत सितंबर में रूसी कच्चे तेल का दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार बना रहा, लेकिन चीन की ओर से खरीद बढ़ने और आपूर्ति सीमित होने के कारण साल के मध्य के उच्चस्तर से इसका आयात घट गया। केप्लर के जहाजों की आवाजाही पर आधारित विश्लेषण में यह जानकारी दी गई है।

केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने सितंबर में रूस से प्रतिदिन करीब 18.2 लाख बैरल कच्चा तेल आयात किया, जबकि चीन का आयात लगभग 14.9 लाख बैरल प्रतिदिन रहा। भारत का आयात जून में 26 लाख बैरल और जुलाई में 25.7 लाख बैरल प्रतिदिन था। इस तरह जुलाई के स्तर से सितंबर में इसमें करीब 29 प्रतिशत की गिरावट आई। अगस्त में भारत ने प्रतिदिन 20.2 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल आयात किया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।