त्योहारी सीजन में चलेगाी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। तांबरम, संतरागाछी और तिरुवनंतपुरम के बीच इन ट्रेनों का संचालन अक्टूबर में होगा।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों की पूरी समय-सारणी और रूट का शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है।

तांबरम – संतरागाछी – चेन्नई बीच स्पेशल (ट्रेन संख्या 06065 / 06066)

ट्रेन संख्या 06065 तांबरम से 15 अक्टूबर 2026 को रात 23:00 बजे खुलकर तीसरे दिन सुबह 07:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 06066 संतरागाछी से 17 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 19:00 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) क्षेत्र में यह ट्रेन खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों पर रुकेगी।

तांबरम – संतरागाछी – चेन्नई बीच स्पेशल (ट्रेन संख्या 06087 / 06088)

ट्रेन संख्या 06087 तांबरम से 16 अक्टूबर 2026 को रात 23:00 बजे खुलकर तीसरे दिन सुबह 07:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 06088 संतरागाछी से 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 19:00 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। यह ट्रेन खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों पर रुकेगी।

तिरुवनंतपुरम नॉर्थ -संतरागाछी – तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्पेशल (ट्रेन संख्या 06105 / 06106)

ट्रेन संख्या 06105 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर 14:15 बजे चलकर तीसरे दिन दोपहर 13:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 06106 संतरागाछी से 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 09:55 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ पहुंचेगी। यह ट्रेन खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों पर रुकेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।