सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में 9 महीने में 27 वन्यजीवों की मौत!

सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में जनवरी से सितंबर 2026 के बीच 27 वन्यजीवों की मौत से हड़कंप मचा है। देखभाल, इलाज और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में वन्यजीवों की मौत का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से जून 2026 के बीच 20 और जुलाई से सितंबर के बीच 7 वन्यजीवों की मौत हुई। मृत जानवरों में शेर, ब्लैकबक और दुर्लभ संगाई हिरण भी शामिल हैं।
लगातार हो रही मौतों के बीच वन्यजीवों की देखभाल, इलाज और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने मामले की जांच और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की मांग की है। अब देखना होगा कि इन मौतों के कारणों का पता लगाने और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share This Article