CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 90.51 लाख करोड़ का कर्ज़, घाटे में हैं 28 राज्य

कैग रिपोर्ट के अनुसार राज्यों का कर्ज 90 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है, खर्च आय से ज्यादा है, जिससे वित्तीय घाटा और आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : आपका कल्याण करने के दावे के साथ राज्य सरकारों ने हर नागरिक पर 5 लाख रुपये का कर्ज लाद दिया है। इसमें 10 लाख रुपये का ऐतिहासिक योगदान केंद्र सरकार का भी है। इस तरह, देश का हर बच्चा जन्म से ही 15 लाख रुपये का कर्ज़दार है। रिपोर्ट कहती है कि देश के सभी 28 राज्यों का खर्च उनकी कमाई से ज्यादा है। 2025 तक ही राज्यों का कुल कर्ज 90 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका था। चिंताजनक बात यह है कि 15 राज्य ऐसे हैं जिनकी कमाई भी घाटे में है। कैग की यह रिपोर्ट बताती है कि राज्यों की कमाई घट रही है, खर्च बढ़ रहा है और वे अपनी योजनाएं चलाने के लिए लगातार कर्ज़ लेते जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक तो ये है कि आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, त्रिपुरा और उत्तराखंड में 2024-25 में राजकोषीय घाटे में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।