भारतीय साइकिल चालक पुरुषों की स्प्रिंट स्पर्धा में क्वालीफाई करने में नाकाम

ग्लास्गो में पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग स्पर्धा में भारतीय साइकिल चालक आगे नहीं बढ़ सके। रोजित सिंह यांगलेम 22वें स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ रहे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ग्लास्गो: भारतीय साइकिल चालक शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण आगे बढ़ने में नाकाम रहे।

भारतीय खिलाड़ियों में रोजित सिंह यांगलेम 22वें स्थान पर रहकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे।

जहां रोजित सिंह ने 10.297 सेकंड का समय लिया, वहीं रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम 10.331 सेकंड का समय लेकर 24वें और डेविड बेकहम एल्काटोचूंगो 10.488 सेकंड के साथ 25वें स्थान पर रहे।

ऑस्ट्रेलिया के ली हॉफमैन ने 9.361 सेकंड के समय के साथ क्वालीफाइंग राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके बाद त्रिनिदाद एवं टोबैगो के निकोलस पॉल (9.603) और उनके हमवतन निजसेन फिलिप (9.630) का स्थान रहा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।