सेना ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ जनरल शर्मा को अंतिम विदाई दी

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल विश्वनाथ शर्मा को दिल्ली के बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना प्रमुख सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारतीय सेना ने शनिवार को अपने पूर्व प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) विश्वनाथ शर्मा को अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

जनरल शर्मा का शुक्रवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष के थे।

सेना ने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने जनरल (सेवानिवृत्त) विश्वनाथ शर्मा को श्रद्धांजलि दी। आज दिल्ली के बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।’’

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सेना के सभी रैंकों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सेना ने एक बयान में कहा कि अंतिम संस्कार में सेना के कई पूर्व प्रमुख, वायु सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख, कई सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और परिवार के सदस्य शामिल हुए तथा शर्मा को अंतिम विदाई दी।

जनरल शर्मा ने 30 अप्रैल 1988 से 30 जून 1990 तक सेनाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अपने पेशेवर करियर के दौरान कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।