

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार की ओर से राज्य के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुतीकरण और समीक्षा बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेरा की कार्यप्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीक आधारित बनाने के निर्देश दिए।





उन्होंने कहा कि रेरा का प्रमुख उद्देश्य Ease of Doing Business को बढ़ावा देने के साथ-साथ घर खरीदारों के हितों और अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने घर खरीदारों की शिकायतों एवं मामलों का पारदर्शी, संवेदनशील एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्राट चौधरी ने कहा कि रियल एस्टेट परियोजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब समाप्त कर प्रमोटर्स एवं डेवलपर्स के लिए प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाया जाना चाहिए।
बैठक में रेरा अध्यक्ष ने बताया कि संस्था की कार्यप्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया गया है तथा इसकी संस्थागत व्यवस्था देश की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं में शामिल है।
