साल 2030 तक जापान को पीछे छोड़ देगी भारतीय इकोनॉमी, दुनिया की तीसरी…

खबर के मुताबिक, साल 2021 और 2022 में दो सालों की तेज आर्थिक वृद्धि के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 वित्त वर्ष में भी लगातार मजबूत ग्रोथ दिखाना जारी रखा

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Indian Economy : भारत फिलहाल दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) है। अनुमान है कि भारत साल 2030 तक जापान को पीछे छोड़ देगा और एशिया में दूसरी सबसे बड़ी Economy बन जाएगा।

भारत के साल 2030 तक 7.3 ट्रिलियन इकोनॉमी (Trillion Economy) के साथ दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनने की संभावना है। एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण ने सोमवार को अपने लेटेस्ट खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) में यह बात कही।

साल 2030 तक जापान को पीछे छोड़ देगी भारतीय इकोनॉमी, दुनिया की तीसरी…-Indian economy will leave Japan behind by the year 2030, becoming the third largest in the world…

जून तिमाही में वृद्धि दर 7.8 %

खबर के मुताबिक, साल 2021 और 2022 में दो सालों की तेज आर्थिक वृद्धि के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 वित्त वर्ष में भी लगातार मजबूत ग्रोथ दिखाना जारी रखा।

मार्च 2024 में खत्म होने वाले वित्त वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 6.2-6.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी। अप्रैल-जून तिमाही में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही।

साल 2030 तक जापान को पीछे छोड़ देगी भारतीय इकोनॉमी, दुनिया की तीसरी…-Indian economy will leave Japan behind by the year 2030, becoming the third largest in the world…

दुनिया की नंबर वन इकोनॉमी

दुनिया में सबसे नंबर वन इकोनॉमी (Number One Economy) अमेरिका है जो 25500 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी की साइज रखता है। फिर दूसरे नंबर पर चीन है जो 18000 अरब अमेरिकी डॉलर की इकोनॉमी है। जापान 4200 अरब डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

भारतीय GDP का आकार 2022 तक ब्रिटेन और फ्रांस की GDP से भी बड़ा हो चुका था। 2030 तक भारत की GDP जर्मनी से भी आगे निकलने का अनुमान है।

साल 2030 तक जापान को पीछे छोड़ देगी भारतीय इकोनॉमी, दुनिया की तीसरी…-Indian economy will leave Japan behind by the year 2030, becoming the third largest in the world…

2030 तक भारतीय GDP का आकार जापानी GDP से ज्यादा

S&P Global  ने कहा कि आने वाले समय के आर्थिक दृष्टिकोण में 2023 के बाकी समय और साल 2024 में लगातार तेज विस्तार का अनुमान है, जो घरेलू मांग में मजबूत ग्रोथ पर आधारित है।

PMI  में कहा गया है कि अमेरिकी डॉलर (U.S. Dollar) के संदर्भ में मापी गई भारत की मौजूदा कीमतों की GDP 2022 में 3500 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2030 तक 7300 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।

इसका असर यह होगा कि साल 2030 तक भारतीय GDP का आकार जापानी GDP से ज्यादा हो जाएगा, जिससे भारत एशिया-प्रशांत (India Asia-Pacific) क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply