भारत

इंडियन नेवी ने अपने डिफेंस पावर को किया और मजबूत, कामर्शियल जहाज पर हमले…

Indian Navy Defense Power : वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों के मद्देनजर भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अपनी तैयारियां बढ़ा दी हैं। Navy ने इलाके में अपनी Defense Power मजबूत करने के लिए युद्धपोत INS मोर्मुगाओ, INS कोच्चि और INS कोलकाता को तैनात कर ‎दिया है। अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान P8L को भी लगाया गया है।

शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर 21 भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाज पर एक Drone हमला किया गया था। इसके बाद भारतीय नौसेना और भा रतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता मुहैया कराने के लिए कई पोत तैनात किए। नौसेना ने जहाज MV Chem Pluto के मुंबई बंदरगाह पहुंचने पर उसकी शुरुआती जांच की है।

Navy की ओर से कहा गया कि शिप पर भारत के पश्चिमी तट के पास ड्रोन हमला हुआ था। हालांकि, यह अटैक कहां से हुआ और इसके लिए कितनी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, यह फॉरेंसिक (Forensics) व तकनीकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लाइबेरिया के ध्वज वाले व्यापारिक जहाज MV केम प्लूटो पर अरब सागर में ड्रोन हमला हुआ था।

इंडियन नेवी ने अपने डिफेंस पावर को किया और मजबूत, कामर्शियल जहाज पर हमले… - Indian Navy strengthened its defense power and launched attacks on commercial ships.

ICGS विक्रम ने सुरक्षा प्रदान की

नौसेना के विस्फोटक आयुध रोधी दल की ओर से फिलहाल शुरुआती जांच की गई है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय Pentagon ने कहा था कि MV केम प्लूटो ईरान की ओर से छोड़े गए Drone हमले की चपेट में आया। गौरतलब है कि यह जहाज दोपहर बाद 3:30 बजे मुंबई तट पर पहुंचा।

इंडियन नेवी ने अपने डिफेंस पावर को किया और मजबूत, कामर्शियल जहाज पर हमले… - Indian Navy strengthened its defense power and launched attacks on commercial ships.

मुंबई के रास्ते में भारतीय तटरक्षक जहाज ICGS विक्रम ने उसे सुरक्षा प्रदान की। नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा ‎कि जहाज के पहुंचने पर भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध रोधी दल (Anti Explosive Ordnance Team) ने हमले की शुरुआती जांच करने के लिए जहाज का निरीक्षण किया। हमले के क्षेत्र और जहाज पर मिले मलबे का निरीक्षण करने से संकेत मिलता है कि यह ड्रोन हमला था।

 

 

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker