चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड के जवान ने नाबालिग से किया रेप, बूथ पर ही…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Homeguard Rape with Minor : गुरुवार की रात को तोरपा थाना क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी (Election Duty) में आए होमगार्ड (Homeguard) के जवान एक द्वारा नाबालिग (Minor) से Rape का मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी अनंत नाग को अरेस्ट कर लिया है। इसके पहले पीड़िता शुक्रवार को माता-पिता के साथ तोरपा थाना पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

बताया जाता है कि होमगार्ड की जहां ड्यूटी लगी थी, उसी बूथ पर नाबालिग वॉलंटियर का काम कर रही थी।

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान ने नाबालिग से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। गुरुवार को फोन कर नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया और बाइक से उसे घुमाने खूंटी (Khunti) ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ FIR

लोहरदगा (Lohardaga) जिले के रामपुर निवासी आर्मी जवान सिकंदर उरांव के खिलाफ मांडर पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज की है।

सिकंदर पर पिछले छह वर्ष से शादी के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप मांडर थाना क्षेत्र की युवती ने लगाया है।

इस मामले में पीड़िता द्वारा थाने में दिए आवेदन के अनुसार 2018 में उसका परिचय सिकंदर से हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और आरोपी शादी के नाम पर उसका यौन शोषण करने लगा।

बाद में पीड़िता को पता चला कि सिकंदर शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल

खूंटी (Khunti) जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपी सुलेमान मुंडा उर्फ लोंगा उर्फ रोहन मुंडा को पुलिस ने अरेस्ट कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

15 मई की रात नाबालिग अपनी दादी के साथ शादी समारोह में शामिल होने पदमपुर गांव आई थी।

इस बीच रात में सुलेमान मुंडा लड़की को घुमाने के बहाने गांव से सटे जंगल की तरफ ले गया और जबरन दुष्कर्म किया था।

नाबालिग द्वारा घटना की जानकारी परिजनों के देने के बाद कर्रा थाना में सुलेमान मुंडा के खिलाफ 16 मई को FIR दर्ज कराई गई थी।

Share This Article