रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : शनि मंदिर के पीछे और श्री राम जानकी मंदिर के आसपास की 1.34 एकड़ सरकारी जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

15 दुकानों, प्रतिष्ठानों और भवनों को दिया गया नोटिस

रांची : रांची नगर निगम ने हरमू रोड स्थित शनि मंदिर के पीछे और श्री राम जानकी मंदिर के आसपास निगम की 1.34 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के पहले चरण में इस भूमि पर अवैध रूप से संचालित करीब 15 दुकानों, प्रतिष्ठानों और भवनों पर नोटिस चस्पा किया गया है। संबंधित लोगों को तीन दिनों के भीतर अपनी दुकान, प्रतिष्ठान और आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। निगम के अनुसार, इस भूमि का पूर्व में आवंटन किया गया था, लेकिन आवंटन अवधि समाप्त होने के बावजूद कुछ लोगों का कब्जा बना हुआ है। इस जमीन का उपयोग जन कल्याण और शहर विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए प्रस्तावित है। निगम ने लोगों से स्वेच्छा से स्थल खाली कर प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।