इंडियन आर्मी के साथ इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, 75 हजार रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड

Manu Shrivastava
3 Min Read
इंडियन आर्मी इंटर्नशिप 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अगर आप इंडियन आर्मी के साथ काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। इंडियन आर्मी ने Indian Army Internship Programme (IAIP) 2026-27 के दूसरे एडिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर दिए जा रहे हैं। कुछ ट्रेड्स के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, जबकि कई अन्य क्षेत्रों में जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कई आधुनिक ट्रेड्स में मिलेगा मौका

इंडियन आर्मी ने 36 से अधिक ट्रेड्स में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन, फिनटेक, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स और एडवांस्ड वॉरफेयर सिस्टम्स जैसे आधुनिक और मांग वाले क्षेत्र शामिल हैं। यह कार्यक्रम छात्रों को रक्षा क्षेत्र के साथ तकनीकी और पेशेवर अनुभव प्राप्त करने का अवसर देगा।

एक उम्मीदवार को मिलेगा एक ही ऑफर

इच्छुक उम्मीदवार एक से अधिक ट्रेड्स में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन होने के बाद वे केवल एक ही इंटर्नशिप ऑफर स्वीकार कर सकेंगे। इंडियन आर्मी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि ऑफर लेटर स्वीकार करने से पहले अपनी रुचि, कौशल और करियर लक्ष्यों के अनुसार सही विकल्प का चयन करें।

75 दिन की इंटर्नशिप, 75 हजार रुपये तक स्टाइपेंड

यह एक पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम है। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेड और प्रदर्शन के आधार पर स्टाइपेंड दिया जाएगा। अधिकतम स्टाइपेंड 75,000 रुपये तक हो सकता है। हालांकि, अंतिम राशि इंटर्न की उपस्थिति और कार्यक्रम में भागीदारी पर निर्भर करेगी। इंटर्नशिप की अवधि 75 दिनों की होगी।

दिल्ली में होगी इंटर्नशिप

इंडियन आर्मी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली में इंटर्नशिप करनी होगी। उम्मीदवारों को अपने रहने और अन्य व्यक्तिगत व्यवस्थाएं स्वयं करनी होंगी, क्योंकि कार्यक्रम के तहत आवास सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार AICTE Internship Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल पात्रता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। यह कार्यक्रम छात्रों को इंडियन आर्मी के साथ वास्तविक कार्य अनुभव और प्रोफेशनल एक्सपोजर प्रदान करेगा। हालांकि, इंटर्नशिप पूरी होने के बाद नौकरी या प्लेसमेंट की कोई गारंटी नहीं होगी।

Share This Article