रेलवे में 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान! JE समेत कई पदों के लिए आवेदन जल्द शुरू, जानें पूरी डिटेल

रेलवे में जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 4098 पदों पर होगी नियुक्ति। जानें आवेदन तारीख, योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क : रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। RRB ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के अलग-अलग रेलवे भर्ती बोर्डों में कुल 4,098 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

लेवल-6 के तहत होगी नियुक्ति

यह भर्ती सातवें वेतन आयोग के लेवल-6 के अंतर्गत की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 प्रति माह बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा रेलवे के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य निर्धारित सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आयु सीमा क्या होगी?

RRB द्वारा जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जल्द

फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड ने केवल संक्षिप्त सूचना जारी की है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी CEN 04/2026 नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता, पदवार पात्रता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और जोनवार रिक्तियों की पूरी जानकारी दी जाएगी।

आवेदन से पहले आधार अपडेट कराने की सलाह

 RRB ने उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपना आधार कार्ड अपडेट कराने की सलाह दी है। बोर्ड के अनुसार आधार में दर्ज नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण 10वीं की मार्कशीट में दर्ज जानकारी से पूरी तरह मेल खाने चाहिए, ताकि दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आधार में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक भी अपडेट कराने की सलाह दी गई है।

आवेदन करने से पहले जरूर पढ़ें पूरा नोटिफिकेशन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि अभी जारी की गई सूचना केवल प्रारंभिक है। भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा और अन्य सभी नियम विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही अंतिम रूप से लागू होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन शुरू होने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।