Latest NewsझारखंडBCCL के ओबी डंप में मिला नरकंकाल, इलाके में सनसनी...

BCCL के ओबी डंप में मिला नरकंकाल, इलाके में सनसनी…

spot_img
spot_img
spot_img

BCCL’s OB Dump, Sensation: बीसीसीएल (BCCL) के ओबी डंप में एक कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।  कंकाल का सिर पेड़ से टंगा हुआ मिला। जबकि शरीर के अन्य अंग जमीन पर बिखरे हुए मिले।  सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया है।  पुलिस के मुताबिक माना जा रहा है कि करीब चार से पांच महीने पहले व्यक्ति की मौत हुई होगी। घटना रामकनाली ओपी अंतर्गत बस्ती नंबर छह के पास की है।

बस्ती नंबर छह के पास ओबी पहाड़ के जंगल में नरकंकाल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।  सूचना मिलने पर रामकनाली ओपी की पुलिस चिन्हित स्थल पर पहुंची और मामले की जांच की।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले को सही पाया।  घटनास्थल पर पुलिस को नरकंकाल बरामद हुआ है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।  पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आसपास की बस्तियों से कोई लापता तो नहीं है। अगर वह लापता है तो गुमशुदगी की रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं कराई गई।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...