
संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस हर वर्ष 29 मई को मनाया जाता है। यह दिन 1948 में फिलिस्तीन में शुरू हुए पहले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ‘यूएन ट्रूस सुपरविजन ऑर्गनाइजेशन (UNTSO)’ की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर दुनियाभर में शांति स्थापना के लिए कार्य करने वाले सैनिकों के साहस, समर्पण और बलिदान को सम्मान दिया जाता है।
UN मिशनों में भारत की अहम भूमिका
भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में शामिल है। अब तक भारत करीब 2.87 लाख सैनिक विभिन्न मिशनों में भेज चुका है। इनमें 160 से अधिक भारतीय सैनिकों ने शांति स्थापना के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है। वर्तमान में भारतीय सैनिक नौ देशों में तैनात हैं। नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर यूएन पीसकीपिंग हर साल 12 हजार से अधिक सैनिकों को प्रशिक्षण भी देता है।
भारतीय सैनिकों को मिलेगा सम्मान
संयुक्त राष्ट्र इस वर्ष दो भारतीय शांति सैनिकों लांस हवलदार हरभजन सिंह और नायब सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान को मरणोपरांत ‘डैग हैमरशोल्ड मेडल’ से सम्मानित करेगा। वहीं, मेजर अभिलाषा बराक को लेबनान में जेंडर एडवोकेसी के लिए विशेष सम्मान दिया जाएगा। इस वर्ष का विषय ‘Invest in Peace’ रखा गया है।

